Wednesday, January 6, 2016

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 174 अंक नीचे


देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 174.01 अंकों की गिरावट के साथ 25,406.33 पर और निफ्टी 43.65 अंकों की गिरावट के साथ 7,741.00 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 47.89 अंकों की तेजी के साथ 25,628.23 पर खुला और 174.01 अंकों या 0.68 फीसदी गिरावट के साथ 25,406.33 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,632.57 के ऊपरी और 25,357.70 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के पांच शेयरों रिलायंस (2.67 फीसदी), सिप्ला (1.75 फीसदी), टीसीएस (1.31 फीसदी), कोल इंडिया (0.44 फीसदी) और एचडीएफसी (0.33 फीसदी) में तेजी रही। सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे आईटीसी (2.96 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (2.59 फीसदी), टाटा मोटर्स (2.39 फीसदी), टाटा स्टील (2.04 फीसदी) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (1.95 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 3.40 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 7,788.05 पर खुला और 43.65 अंकों या 0.56 फीसदी गिरावट के साथ 7,741.00 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,800.95 के ऊपरी और 7,721.20 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट का रुख रहा। मिडकैप 32.94 अंकों की गिरावट के साथ 11,139.49 पर और स्मॉलकैप 50.45 अंकों की गिरावट के साथ 11,850.34 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से तीन सेक्टरों ऊर्जा (1.42 फीसदी), तेल एवं गैस (0.76 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (0.01 फीसदी) में तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.57 फीसदी), धातु (1.48 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (1.32 फीसदी), वाहन (1.24 फीसदी) और औद्योगिक (1.09 फीसदी)। बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1,393 शेयरों में तेजी और 1,525 में गिरावट रही, जबकि 113 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।

No comments:

Post a Comment