Thursday, January 7, 2016

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 555 अंक नीचे


न के शेयर बाजारों में सात फीसदी गिरावट से पैदा हुई अफरा-तफरी में देश के शेयर बाजारों के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स ने गिरावट के साथ गत 19 महीने का निचला स्तर छू लिया। सेंसेक्स 554.50 अंकों की गिरावट के साथ 24,851.83 पर और निफ्टी 172.70 अंकों की गिरावट के साथ 7,568.30 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 181.63 अंकों की गिरावट के साथ 25,224.70 पर खुला और 554.50 अंकों या 2.18 फीसदी गिरावट के साथ 24,851.83 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,230.35 के ऊपरी और 24,825.70 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में गिरावट रही। भेल (6.98 फीसदी), टाटा स्टील (6.85 फीसदी), टाटा मोटर्स (6.15 फीसदी), एक्सिस बैंक (4.98 फीसदी) और मारुति (4.75 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट रही।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 67.65 अंकों की गिरावट के साथ 7,673.35 पर खुला और 172.70 अंकों या 2.23 फीसदी गिरावट के साथ 7,568.30 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,674.95 के ऊपरी और 7,556.60 के निचले स्तर को छुआ।
गत चार सत्र में सेंसेक्स में 1,309.51 अंकों और निफ्टी में 395.35 अंकों की गिरावट दर्ज की जा चुकी है।
चीन के शंघाई स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में गुरुवार को 7.32 फीसदी गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट से बाजार का सर्किट ब्रेकर सक्रिय हो गया और चीन का बाजार दिन भर के लिए बंद हो गया। ऐसा इस सप्ताह चीन के बाजार में दो बार हुआ, जब सर्किट ब्रेकर ने बाजार को दिन भर के लिए बंद कर दिया।
चीन के बाजार में इस गिरावट का असर दुनियाभर में विभिन्न शेयर बाजारों पर देखा जा रहा है, जिससे भारत भी अछूता नहीं रहा।
इसके अलावा मध्य पूर्व के तनाव और उत्तर कोरिया की हाइड्रोजन बम परीक्षण की घोषणा ने भी बाजार पर नकारात्मक प्रभाव डाला है।
जियोजित बीएनपी पारिबा फायनेंशियल सर्विसेज के टेकि्न कल रिसर्च डेस्क सह-प्रमुख आनंद जेम्स ने आईएएनएस से कहा, "चीन के बाजार की गिरावट ने बाजार में भय पैदा कर दिया। कोई सकारात्मक संकेत नहीं होने से बाजार में बिकवाली के लिए भगदड़ मच गई।"
बाजार के आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1,051.74 करोड़ रुपये की बिकवाली कर दी, जबकि इस दौरान घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 109.86 करोड़ रुपये की लिवाली की।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट का रुख रहा। मिडकैप 290.26 अंकों की गिरावट के साथ 10,849.23 पर और स्मॉलकैप 340.66 अंकों की गिरावट के साथ 11,509.68 पर बंद हुआ।
बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में गिरावट रही। रियल्टी (4.50 फीसदी), धातु (3.72 फीसदी), वाहन (3.72 फीसदी), आधारभूत सामग्री (3.65 फीसदी) और औद्योगिक (3.54 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट रही।
बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 663 शेयरों में तेजी और 2,228 में गिरावट रही, जबकि 88 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।
गुरुवार को बाजार में रुपये में भी गिरावट दर्ज की गई। यह 10 कमजोर होकर प्रति डॉलर 66.93 पर बंद हुआ।

For more news you can follow us on facebook,Twitter,google pluse, and instagram

No comments:

Post a Comment