Friday, January 29, 2016

सऊदी अरबः नमाज के दौरान मस्जिद पर हमला, तीन की मौत

पूर्वी सऊदी अरब की एक शिया मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान हुई गोलीबारी की एक घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हो गए हैं। 

सुरक्षा अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमला पूर्वी शहर मेहसिन की इमाम रेजा मस्जिद में हुआ। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि नमाज़ के लिए इकट्ठा हुए लोगों ने हमलावर को आत्मघाती बेल्ट में विस्फोट करने से रोक दिया। सुरक्षा बलों ने तत्काल मस्जिद को घेर लिया। 

सऊदी अरब में चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट शियाओं को निशाना बनाता रहा है। दिसंबर में शिया धर्मगुरु को फांसी दिए जाने के बाद सुन्नी और शिया समुदायों के बीच तनाव बढ़ा है।


Tags »

 saudi arabia attack on masque saudi arabia mosque international news in hindiworld news in hindi samachar rest of world

No comments:

Post a Comment