वाघा बॉर्डर पर होने वाले ड्रिल में पहली बार पाक रेंजर्स की तरफ से आया सिख जवान
अमरजीत सिंह नाम के इस सिख पाक रेंजर ने वाघा बॉर्डर पर होने वाले ड्रिल में लिया हिस्सा
वाघा। अब तक आपने भारतीय सेना में सिख सैनिकों की जांबाजी देखी होगी लेकिन गुरुवार को पाकिस्तान के एक सिख ने इतिहास रच दिया। अमरजीत सिंह नाम के इस सिख पाक रेंजर ने वाघा बॉर्डर पर होने वाले ड्रिल में हिस्सा लिया। इतिहास में यह पहला मौका है जब वाघा बॉर्डर पर होने वाली ड्रिल में किसी सिख रेंजर ने हिस्सा लिया हो। इस परेड को देखने के लिए बॉर्डर पर पहुंचे दोनों देशों के लोगों के लिए यह नाजारा बिलकुल अलग था क्योंकि अब तक उन्होंने वाघा पर होने वाली ड्रिल में पाकिस्तान की तरफ से केवल मुस्लिम सैनिकों को ही देखा था।
मालूम हो कि पाकिस्तानी सेना में हिन्दू और सिख सैनिकों की संख्या बेहद कम है। कैप्टन हरचरण सिंह पकिस्तान के ऐसे पहले सिख सैनिक हैं जिन्हें पाकिस्तान आर्मी में शामिल किया गया। हालांकि, अमरजीत सिंह को 2009 में पहले सिख बने जिन्हें पाकिस्तानी रेंजर्स में शामिल किया गया था। सिंह ने मंडी बहाउद्दीन में अपनी ट्रेनिंग पूरी की थी और इसके बाद ही उन्हें पाक रेंजर बना दिया गया और वो एक सब-इंस्पेक्टर के तौर पर काम करने लगे। एजे सिंह सिखों के धार्मिक स्थल और गुरुनानक के जन्म स्थल ननकाना साहिब के हैं।
For more news you can follow us on facebook,Twitter,google pluse, and instagram

No comments:
Post a Comment