Wednesday, January 27, 2016

सरेआम पार्क में बैठकर प्रेमी जोड़े ने किया कांड, हक्के-बक्के रह गए लोग


जानकारी के अनुसार मृतक महिला की पहचान वंदना निवासी नंगल करार खां अौर व्यक्ति की पहचान नटवर लाल निवासी जालंधर कैंट के रुप में हुई है। पुलिस अनुुसार वंदना अौर नटवर लाल दोनों शादीशुदा थे। वंदना की अपने पति अौर नटवर लाल की अपनी पत्नी के साथ नहीं बनती थी, जिसके चलते वंदना अौर नटवर लाल में प्रेम प्रसंग चल रहा था। 

मंगलवार शाम वह अर्बन एस्टेट फेज-1 के पार्क में अाए, जहां दोनों ने एक साथ किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उधर, पुलिस  ने घटनास्थल  से एक  सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें दोनों ने  लिखा है कि  वह अपनी मौत के जिम्मेदार खुद हैं। 




No comments:

Post a Comment