सिडनी. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी की अब लिमिटेड ओवर क्रिकेट में कोई जरूरत नहीं है। चैपल के मुताबिक, वे जरूरत से ज्यादा समय गुजार चुके हैं। यही नहीं, उन्होंने तो ये भी कहा कि धोनी के रहने से भारतीय टीम का नुकसान ही हो रहा है। चैपल ने एक इंग्लिश क्रिकेट वेबसाइट पर लिखे कॉलम में ये बातें कही हैं।
चैपल ने क्या लिखा अपने कॉलम में...- कप्तानों का असर कुछ तय समय तक होता है, जिसके बाद टीम की परफॉर्मेंस पर उनका प्रभाव खत्म हो जाता है।
- धोनी के साथ भी ऐसा ही है। अब उनकी मौजूदगी से टीम का नुकसान हो रहा है।
- भारतीय टीम को नए आइडियाज की सख्त जरूरत है।
- जब विपक्षी टीम 4-5 वनडे में 1300 रन बना रही हो तो इसके लिए केवल सपाट पिच और लचर बॉलिंग को ही जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।
कुछ ऐसे किया काउंटर अटैक- धोनी ने कहा है कि सीरीज में हमारे बॉलर्स अच्छा नहीं कर पाए।
- चैपल ने इसका जवाब देते हुए कहा, यह सही है कि वे अच्छी बॉलिंग नहीं कर पाए, लेकिन फील्डिंग की सजावट बेहद खराब रही।
कोहली के लिए क्या कहा- विराट कोहली टीम में नया जोश ला सकते हैं। वे टेस्ट में कमाल कर चुके हैं।
- उन्होंने खुद को आक्रामक कप्तान साबित किया है। उनकी बैटिंग भी जबरदस्त है।
- धोनी शुरुआत में सभी फॉर्मेट में चतुर कप्तान थे और उन्हें खूब सफलताएं मिली।
- अब वैसा नहीं रहा। उनकी कप्तानी कुछ खास नहीं कर पा रही है।
No comments:
Post a Comment