Friday, January 29, 2016

योग गुरु से पक्के कारोबारी बन गए हैं रामदेव, ये रहे सबूत

योग गुरु और पतंजलि आयुर्वेद के संस्थापक बाबा रामदेव का कारोबार बेहद तेजी के साथ बढ़ रहा है। इसका ताजा उदाहरण है एक बड़ी कंपनी के टू‌थपेस्ट की बिक्री में भारी गिरावट। इतना ही नहीं देश में टूथपेस्ट के कुल कारोबार में पतंजलि टूथपेस्ट की अकेले हिस्सेदारी साढ़े चार प्रतिशत तक पहुंच गई है।रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद ने जब से टूथपेस्ट के धंधे में कूदी है तब से इस धंधे की बादशाह मानी जाने वाली मल्टीनेशनल कंपनियों के धंधों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, कोलगेट टू‌थपेस्ट की बिक्री में 57 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज हुई है।खास बात यह है कि पतंजलि आयुर्वेद तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तु (एफएमसीजी) में बहुत ही तेजी के साथ विस्तार कर रही है। इससे उद्योग जगत की अन्य कंपनियां हैरान हैं। पिछले पांच सालों में जहां पूरी एफएमसीजी इंडस्ट्री ने 10 से 12 प्रतिशत की दर से विकास किया है वहीं पतंजलि आयुर्वेद के कारोबार में 2013-14 में 103 प्रतिशत की दर से वृद्ध‌ि दर्ज की गई है।




No comments:

Post a Comment