Tuesday, January 5, 2016

पर्रिकर ने पठानकोट में शहीद के परिजनों से मुलाकात की

Gurdaspur (Punjab) !   रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर पठानकोट में आतंकवादी हमले के दौरान शहीद हुए भारतीय वायुसेना के जवान फतेह सिंह के गुरदासपुर जिला स्थित गांव पहुंचे, जहां उन्होंने शहीद के परिजनों से मुलाकात की। भारतीय सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह तथा सेना व भारतीय वायुसेना के अधिकारियों के साथ रक्षामंत्री ने शहीद की पत्नी, बेटी व परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात ki।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शूटिंग चैंपियन शहीद सूबेदार मेजर फतेह सिंह का सोमवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा भारतीय वायुसेना अड्डे पर हमले में शहीद सात जवानों में एक फतेह सिंह भी थे।
परंपरा को तोड़ते हुए फतेह सिंह की बेटी मधु ने श्मशान तक अपने शहीद पिता को कंधा दिया।
फतेह सिंह ने साल 1995 में नई दिल्ली में आयोजित कॉमनवेल्थ शूटिंग चैंपियनशिप में एक स्वर्ण तथा एक रजत पदक जीता था।

For more news you can follow us on facebook,Twitter,google pluse, and instagram

No comments:

Post a Comment