डेलीमेल की खबर के मुताबिक नौसेना उन्होंने कहा कि आईएस के आतंकी अत्याधुनिक हथियारों और तकनीकी से लैस है। ऐसे में पश्चिम के लिए पर्यटन जहाजों को बचाने के रुप में एक बड़ी चुनौती है। नाटो के जहाज पर आईएस के नापाक मंसूबों की जानकारी देते हुए जोन्सटन ने चुनौती का डटकर सामना करने के लिए सलाह दी।
उन्होंने कहा कि ब्रिटेन समेत तमाम नाटों संगठनों के लिए चुनौती इसलिए भी बड़ी है क्यों कि देश पहले कई तह के मतभेदों और विद्रोहों से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि नाटो को भूमध्यसागर के बारे में केवल इतना ही नहीं सोचना चाहिए कि वह शरणार्थियों का रास्ता है। इस रास्ते से आतंकी लीबिया में लगातार घुस रहे हैं।

No comments:
Post a Comment