वायु सेना से निकाला गया अधिकारी 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में
नई दिल्ली ! दिल्ली की एक अदालत ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को गोपनीय सूचनाएं देने के आरोप में भारतीय वायु सेना से निकाले गए अधिकारी रंजीत केके को आज 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
रंजीत को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ,सैन्य खुफिया एंव वायु सेना की लाइजनिंग शाखा ने संयुक्त अभियान चला कर गिरफ्तार किया था। उसे हाल ही में वायु सेना से भी निकाला गया है। उसके खिलाफ खुफिया सूचनाओं को लीक करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि उसे पकडने के लिए जाल बिछाया गया। दामिनी मेकनॉट नाम से एक महिला ने खुद को लंदन की एक मीडिया फर्म से जुडा बताया और एक लेख के लिए वायुसेना से जुडी जानकारियां रंजीत से मांगी। इसके बदले में उसने रंजीत को वित्तीय लाभ पहुंचाने का प्रलोभन दिया। रंजीत पर आरोप है कि उसने उस महिला को वायुसेना से जुडी विभिन्न जानकारियां मुहैया कराई जिनमें हाल ही मे किए गए एक अभियान ,विमानों की आवाजाही,विभिन्न यूनिटों की तैनातियों के संबंध में गोपनीय जानकारियां दी। इसके बदले में उसके खाते में पैसे जमा कराए गए।
मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट संजय खनगवाल ने दिल्ली पुलिस की याचिका पर सुनवाई के बाद रंजीत को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

No comments:
Post a Comment