कमाल के रामकुमार क्वार्टरफाइनल में
वाइल्ड कार्ड प्रविष्टि भारत के रामकुमार रामनाथन ने पहला सेट हारने के बाद गजब की वापसी करते हुये रुस के एलेक्सांद्र कुद्रयावत्सेव को गुरुवार को 3-6, 6-4, 6-4 से हराकर 425535 डॉलर के चेन्नई ओपन एटीपी टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया।21 वर्षीय और छह फुट दो इंच लंबे रामकुमार ने यह मुकाबला एक घंटे 50 मिनट में जीता। रामकुमार ने पहला सेट हारने के बावजूद बेहतरीन संघर्ष से क्षमता दिखायी और रूसी खिलाड़ी को कड़ी चुनौती दी। रामकुमार ने इस प्रदर्शन से टूर्नामेंट के एकल वर्ग में भारतीय चुनौती को कायम रखा।
रामकुमार का क्वार्टरफाइनल में ब्रिटेन के एल्जाज बेदेने से मुकाबला होगा जिन्होंने दूसरे दौर के मैच में इटली के लूका वानी को दो घंटे 12 मिनट में 5-7, 6-3, 6-4 से हराया। ब्रिटिश खिलाड़ी ने भी पहला सेट हारने के बाद वापसी करते हुये अगले दोनों सेट जीते।
रामकुमार और कुद्रयावत्सेव के बीच यह पहला कॅरियर मुकाबला था और भारतीय खिलाड़ी ने 30 वर्षीय रूसी खिलाड़ी को पहला सेट जीतने का फायदा नहीं उठाने दिया। रामकुमार ने मैच में नौ एस मारे। उन्होंने सात ब्रेक अंकों में से दो ब्रेक अंक भुनाये जबकि कुद्रयावत्सेव ने भी दो में से दो ब्रेक अंक भुनाये।
पहला सेट हारने के बाद रामकुमार ने अपने खेल का स्तर ऊंचा करते हुये दूसरे सेट में विपक्षी खिलाड़ी पर दबाव बनाया और उन्हें गलतियां करने के लिये मजबूर किया। दूसरा सेट 6-4 से जीतने के बाद रामकुमार ने निर्णायक सेट के नौवें गेम में महत्वपूर्ण ब्रेक हासिल करते हुये 5-4 की बढ़त बनायी और दसवें गेम में अपनी सर्विस बरकरार रखते हुये मैच जीत लिया।
इस बीच युगल के क्वार्टरफाइनल में भारत के लिएंडर पेस और स्पेन के मार्सेल ग्रेनाेलर्स की दूसरी सीड जोड़ी ने अमेरिका के ऑस्टिन क्राइजेक और फ्रांस के बेनोइट पेयरे की जोड़ी को वॉकओवर दे दिया। क्राइजेक अौर पेयरे ने बिना रैकेट उठाये युगल सेमीफाइनल में जगह बना ली।
एकल में तीसरी वरीयता प्राप्त पेयरे ने क्वार्टरफाइनल में भी जगह बना ली है। पेयरे ने चेक गणराज्य के लुकास रोसोल को एक घंटे 24 मिनट में 7-5, 7-5 से पराजित किया। पेयरे का क्वार्टरफाइनल में इटली के क्वालिफायर थामस फैबियानो के साथ मुकाबला होगा।
क्वालिफायर फैबियानो ने एक बड़ा उलटफेर करते हुये दूसरे दौर में छठी वरीयता प्राप्त लक्जमबर्ग के जाइल्स मुलर को एक घंटे 17 मिनट में 6-4, 7-5 से पराजित कर दिया। फैबियानो ने छह में से चार ब्रेक अंकों को भुनाया जबकि मुलर दो ब्रेक अंक ही भुना सके।

For more news you can follow us on facebook,Twitter,google pluse, and instagram

No comments:
Post a Comment