Tuesday, January 26, 2016

साल 2016 में मर्सिडीज 12 नई कारें, जीएलई-450 कूपे से की शुरुआत


मर्सिडीज ने भारतीय बाजार में साल 2015 में 15 कारें उतारकर एक दिलचस्प रिकॉर्ड बनाया था। घरेलू लग्जरी कार बाजार में बीते साल कंपनी को अच्छी प्रतिक्रिया मिली। यहां कंपनी 13,502 कारें बेचने में सफल रही। बिक्री के मामले में मर्सिडीज को 32 फीसदी की बढ़त हासिल हुई है।
इन उत्साहजनक नतीजों से लबरेज मर्सिडीज ने साल 2016 में 16 तो नहीं लेकिन 12 कारें उतारने की योजना बनाई है। इसकी शुरुआत कंपनी ने जीएलई-450 कूपे की लॉन्चिंग से कर दी है।मर्सिडीज बेंज इंडिया के मैनेजिंग डॉयरेक्टर और सीईओ रोलैंड फॉल्गर ने कहा कि 'कड़ी आर्थिक चुनौतियों के बावजूद हमने सफलता पाई है। इसके पीछे हमारी बड़ी प्रोडक्ट रेंज, नेटवर्क का विस्तार और ग्राहकों के लिए बनाई गईं खास तरह की वित्तीय सुविधाएं हैं।' साल 2016 की रणनीति के बारे में पूछे जाने पर फॉल्गर ने बताया कि 'कंपनी 12 नई कारें उतारेगी। इनमें से कुछ एकदम नई कारें होंगी, कुछ कारें मौजूदा कारों के अपडेट वर्जन होंगे। इसके साथ ही कंपनी 10 नए आउटलेट भी खोलेगी। इनमें से कुछ आउटलेट टियर-टू और टियर-थ्री शहरों में खोले जाएंगे।'

No comments:

Post a Comment