Tuesday, January 26, 2016

हम चाहते तो भारत के सबूत छिपा लेते, लेकिन नहीं छिपाए: शरीफ


पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ ने कहा है कि पठानकोट एयरबेस पर हुए चरमपंथी हमले के संबंध में भारत ने कुछ नए सबूत दिए हैं और उनका देश इनका सत्यापन कर रहा है ताकि साज़िशकर्ताओं को न्याय के कटघरे में खड़ा किया जा सके।

दावोस में विश्व आर्थिक मंच में भाग लेने के बाद लौटते हुए लंदन में नवाज़ शरीफ़ ने समाचार एजेंसी पीटीआई को इंटरव्यू दिया। नवाज़ शरीफ़ ने कहा, “पठानकोट हमले पर मुझे भारत से नए सुराग मिले हैं और हम भारत द्वारा दिए सबूतों को देखेंगे और उनकी जाँच करेंगे।”शरीफ़ ने कहा, “हम इसे छिपा सकते थे या भूल सकते थे, लेकिन हमने कहा है कि हमें सबूत मिले हैं।” इसी महीने की शुरुआत में पठानकोट एयरबेस पर हुए चरमपंथी हमले में सात सुरक्षाकर्मी और छह चरमपंथियों की मौत हुई थी।

No comments:

Post a Comment