Thursday, January 7, 2016

चीन की गिरावट का असर भारतीय बाजारों पर, 529 अंक गिरा शेयर बाजार


एशियाई बाजारों में भारी गिरावट का असर आज चीन के साथ-साथ भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला। भारतीय शेयर बाजार कारोबारी सत्र के चौथे दिन 182 अंकों की गिरावट के साथ 25224 अंकों पर खुला। इसके बाद भी इसमें लगातार गिरावट का दौर जारी रहा और दोपहर तक यह 529 अंक गिरकर 24955.05 पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी में भी आज 111 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 7636.71 पर खुला। इसमें भी करीब 1.30 फीसद की गिरावट दर्ज की गई।
चीन में आज शंघाई कम्पोजिट 7 फीसदी तक नीचे गिर गया जिसके बाद पूरे दिन के लिए ट्रेडिंग को रोक दिया गया। इससे पहले चीन में 15 मिनट के लिए ट्रेडिंग रोकी गई थी। चीन में सर्किट फिल्टर 7 फीसदी का है। वहीं चीन की मुद्रा युआन में भी डालर के मुकाबले 0.51 फीसद की गिरावट दर्ज गई है।
भारतीय बाजारों का एसजीएक्स निफ्टी में भी 76.50 अंक यानी 1 फीसद की गिरावट देखी जा रही है। दूसरी ओर जापान के निक्‍केई में भी 1.88 फीसद की गिरावट देखी गई और हैंगसेंग भी 3 फीसद से ज्यादा नीचे तक गिर गया। ताइवान में 2 फीसद की गिरावट दर्ज की जा रही है और ये 7,831 पर कारोबार कर रहा है। कोरिया का कोस्पी 1.25 फीसद की गिरावट के बाद 1,901 पर बना हुआ है। एप्‍पल इंक के शेयर भी पांच माह के सबसे निचले स्‍तर 100 डॉलर पर आ गया।

For more news you can follow us on facebook,Twitter,google pluse, and instagram


No comments:

Post a Comment