सम-विषम नियम से एक करोड़ रुपए तक कमा लेगी दिल्ली सरकार
दिल्ली सरकार ने देश की राजधानी में प्रदूषण को कम करने के लिए ऑड-ईवन फॉर्मूले को एक जनवरी से लागू किया है। अभी यह फॉर्मूला शुरुआत में केवल 15 दिनों के लिए ही लागू किया गया है, इसके परिणाम आने के बाद इसे स्थाई रूप से लागू करने पर विचार किया जा सकता है। लेकिन क्या आपने सोचा है कि दिल्ली सरकार ऑड-ईवन फॉर्मूले से इन 15 दिनों में कितनी कमाई कर लेगी?
अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक जनवरी से शुरू किए गए इस फॉर्मूले से 15 दिनों में दिल्ली सरकार करीब एक करोड़ रुपए से ज्यादा रकम कमा लेगी। शुरुआती पांच दिनों के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो अभी तक 38 लाख रुपए इकट्ठे हो गए हैं। यह राशि इसका उल्लंघन करने वाले वाले लोगों पर लगाए गए जुर्माने से जमा की गई है।
पहले पांच दिनों में कुल 1938 ड्राइवरों पर जुर्माना लगाया गया है, हर ड्राइवर से दो हजार रुपए का जुर्माना वसूला जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जुर्माने की राशि का आंकड़ा 15 जनवरी तक एक करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर जाएगी। दिल्ली पुलिस का कहना है कि सोमवार के बाद से इस कानून का अच्छे से पालन किया जा रहा है। साथ ही उनका कहा है कि जुर्माने की राशि दो हजार रुपए होने की वजह से इसका अच्छे से पालन हो रहा है। अगर ये राशि कम होती तो लोग इसे नजरअंदाज कर देते। पुलिस ने इस फॉर्मूले को लागू करने के लिए ट्रैफिक विंग के दो हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया है।
For more news you can follow us on facebook,Twitter,google pluse, and instagram

No comments:
Post a Comment