Thursday, January 7, 2016

मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन पर 7 दिन का शोक


जम्मू एवं कश्मीर सरकार ने मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन पर गुरुवार को एक दिन की छुट्टी व एक सप्ताह के राजकीय शोक की घोषणा की। सईद का गुरुवार सुबह नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। मुफ्ती मोहम्मद सईद राज्य में पीपुल्स डेमोकेट्रिक पार्टी (पीडीपी) व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रहे थे।

For more news you can follow us on facebook,Twitter,google pluse, and instagram

No comments:

Post a Comment