पठानकोट: आतंकियों से बरामद गोला बारूद पाकिस्तानी था: रक्षा मंत्री
पठानकोट हमले पर रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बेहद अहम जानकारियां साझा कीं. रक्षा मंत्री ने बताया, ”आतंकियों के पास से गोला बारूद बरामद हुआ है वो पाकिस्तानी है.” रक्षामंत्री ने कहा तलाशी अभियान अभी भी जारी है. उम्मीद है कल तक ऑपरेशन खत्म हो जाएगा.
रक्षा मंत्री के मुताबिक इस ऑपरेशन में कुल 6 आतंकवादी मारे गए. रक्षा मंत्री ने सुरक्षा बलों को धन्यवाद भी दिया. रक्षा मंत्री ने कहा, ”एयरबेस के अंदर 3,000 परिवार रहते हैं ऑपरेशन से पहले उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की गई.” भारत में आतंकियों के घुसने के सावल पर रक्षा मंत्री ने कहा, ”BSF से इसपर रोशनी डालने के लिए कहा गया है कि आतंकी भारत में घुसे कैसे”
सुरक्षा में चूक के मसले पर बोलते हुए मनोहर पर्रिकर ने कहा, ”मुझे सुरक्षा संबंधी कुछ कमियां नजर आ रही हैं जिनपर स्थिति जांच के बाद ही साफ होगी”
रक्षा मंत्री ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान ही एनआईए ने जांच शुरू कर दी थी.
रक्षा मंत्री ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान ही एनआईए ने जांच शुरू कर दी थी.

No comments:
Post a Comment