Tuesday, January 5, 2016

चॉकलेट खा रहे थे आतंकी, बार-बार बोल रहे थे 'एयरफोर्स' : चश्मदीद


पठानकोट एयरफोर्स पर हमले से पहले आतंकियों ने जिन गुरदासपुर से एसपी समेत तीन लोगों को अगवा किया था. इसमें उनके ज्वैलर मित्र राजेश और कुक भी था. राजेश के गले में आतंकियों ने चाकू मार दिया था. राजेश ने एबीपी को बताया कि आतंकी लगातार एयरफोर्स का नाम ले रहे थे.
साथ ही राजेश के अनुसार आतंकी लगातार चॉकलेट खा रहे थे और ‘रेड बुल’ ब्रांड का एनर्जी ड्रिंक पी रहे थे. गौरतलब है कि जिस समय आतंकियों ने इनकी नीली बत्ती लगी कार को रोका था, उस समय राजेश ही वाहन चला रहे थे. राजेश ने बताया की आतंकी उससे अमृसर एयरपोर्ट का रास्ता पूछ रहे थे.
इसके साथ ही आपस में वे दूसरे का नाम नहीं ले रहे थे. अल्फा, मेजर और कमांडर के नाम से ही वे एक-दूसरे को बुला रहे थे. राजेश के गले में उन्होंने चाकू से वार किया था लेकिन वे बच गए हैं. एनआईए इस मामले में राजेश से भी पूछताछ करने वाली है.

No comments:

Post a Comment