Thursday, January 7, 2016

मुफ्ती का निधन देश के लिए बड़ी क्षति : सोनिया


 कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मुहम्मद सईद के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि उनका जाना देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है और एक मानवतावादी के रूप में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। एक बयान में सोनिया के हवाले से कहा गया, "एक मानवतावादी के रूप में और सार्वजनिक जीवन में विभिन्न पदों पर मुफ्तीजी का योगदान हमेशा याद किया जाएगा।" उन्होंने मुफ्ती की शोकाकुल पत्नी और बेटी महबूबा मुफ्ती के प्रति अपनी संवेदनाएं जाहिर की। सोनिया ने कहा, "उनके निधन से देश और जम्मू एवं कश्मीर ने एक महान नेता खो दिया है।"

No comments:

Post a Comment