Tuesday, January 5, 2016

पठानकोट हमला: पाकिस्तान को जूता देने की तैयारी में भारत सरकार


पठानकोट में हमले के लिए आए आतंकी पाकिस्तान से ही आए थे. इसके सबसे बड़ा सबूत एक आतंकी के पैरों से मिला है. अब पाकिस्तान को जूता दिखाने की बारी है. एनआईए सूत्रों ने बताया है कि इस आतंकी ने EPCOT कंपनी के जूते पहने हैं जो पाकिस्तान में जूते का मशहूर ब्रांड है. अब ये जूता पाकिस्तान की पोल खोल रहा है.
आतंकी ने पाकिस्तान में की मां से बात
हमले की जांच कर रहे एनआईए को जो सबूत मिले हैं उसे पाकिस्तान को सौंपा गया है. आतंकियों की बातचीत की रिकॉर्डिंग को सबूत के तौर पर पाकिस्तान को दिया है. इन सबूतों में सबसे अहम आतंकी और उसकी मां की बातचीत है जिसे सबूत के तौर पर सौंपा गया है.
आतंकियों ने जिस राजेश वर्मा को एसपी की कार में बंधक बना रखा था उन्होंने भी आशंका जताई है कि उनके फोन से आतंकी ने बात की होगी. इसके अलावा आतंकियों ने सरहद पार बैठे अपने आकाओं से भी बात की थी. बातचीत की क्लिप भी पाकिस्तान सरकार को दिए गए हैं.
आतंकियों के चंगुल से जिंदा बचे राजेश वर्मा ने बताया है कि कार में बैठे आतंकी अपने आका को कमांडर कहकर बुला रहे थे और ऑपरेशन की सारी जानकारी दे रहे थे.
आतंकियों ने पाकिस्तान में जिनसे बातचीत की है उसका वॉयस सैंपल मांगने की तैयारी में एनआईए जुटा है. इसके अलावा भारत ने पांच आतंकियों के डीएनए सैंपल पाकिस्तान को दिए हैं. इसके साथ में आतंकियों की फोटो भी दी है. पाकिस्तान के रावलपिंडी और बहावलपुर से की गई कॉल की डिटेल भी दी गई है. आपको पहले ही बता चुका है कि आतंकियों को पाकिस्तान से फोन आ रहे थे. और आतंकियों ने एक घंटे में चार कॉल किए थे.. पाकिस्तान को मास्टरमाइंड के नाम भी दिए गए हैं. मौलाना अशफाक, मौलाना मसूद अजहर और मौलाना रऊफ वो नाम हैं जो पठानकोट के आतंकियों को सरहद पार से निर्देश दे रहे थे.
भारत के एनएसए अजीत डोभाल और पाकिस्तान के एनएसए नसीर खान जंजुआ से फोन पर बात की है. अब गोलियों की आवाज बंद होने के बाद पाकिस्तान को घेरने की तैयारी है ताकि पाकिस्तान का असली चेहरा एकबार फिर बेनकाब हो.

No comments:

Post a Comment