Tuesday, January 5, 2016

DDCA विवाद: जेटली ने कोर्ट में दर्ज कराया बयान, केजरीवाल ने मेरी छवि खराब की

डीडीसीए विवाद में केजरीवाल पर मानहानि केस करने वाले वित्त मंत्री अरुण जेटली आज दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुए हैं. जेटली को आज कोर्ट में बयान देना है. केजरीवाल ने जेटली पर घोटाले को लेकर कई गँभीर आरोप लगाए तो जेटली ने केजरीवाल पर मानहानि का केस किया है.
जेटली ने कोर्ट में कहा, ”ट्वीटर, फेसबुक, अखबार और न्यूज़ चैनलों पर मेरे खिलाफ चलाए गए सभी आरोपों से मेरी छवि खराब हुई है. डीडीसीए में प्रेसीडेंट रहते मैंने किसी से पैसा नहीं लिया”
जेटली ने आगे कहा, ”स्टेडियम मेरे कार्यकाल में बना था. DDCA ने निर्माण की निगरानी के लिए एक कमेटी बनाई थी. मैं इस मेटी का सदस्य नहीं था.” जेटली सीधे सीधे दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल का नाम लिया.
जेटली ने कहा, ”सीबीआई ने सीएम केजरीवाल के साथ काम करने वाले के यहां छापे मारे तो उस मामले को भटकाने के लिए ऐसी बयानबाजी की गई.”
जेटली ने अपने बयान में कहा, ”अरविंद केजरीवाल और उनके सहयोगियों ने मेरी और मेरे परिवार की छवि खराब की. इन लोगों ने गलत बयानबाजी भी की. सभी आप नेता एक रणनीति के तहत संपर्क में थे.”
इससे पहले जेटली मानहानि का मुकदमा दिल्‍ली हाईकोर्ट में फाइल कर चुके हैं. लेकिन, उन्होंने कीर्ति आज़ाद के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया है. जबकि, आजाद ने भी डीडीसीए मामले में आरोप लगाए थे. पीटीआई के मुताबिक, जेटली ने केजरीवाल से 10 करोड़ का हर्जाना मांगा है.
डीडीसीए में भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री व आप के अन्य नेताओं ने जेटली पर हमला बोला था. केजरीवाल और ‘आप’ के नेताओं ने प्रेसकांफ्रेंस कर जेटली के खिलाफ डीडीसीए के मामलों को लेकर सार्वजनिक तौर पर आरोप लगाया था.

No comments:

Post a Comment