मुंबई. एनआईए की गिरफ्त में आए आईएसआईएस के संदिग्ध आतंकी मुदब्बिर मुश्ताक शेख ने पूछताछ में बताया है कि उसके हैंडलर ने उसे भगत सिंह जैसा बनने के लिए कहा था। सूत्रों के मुताबिक हैंडलर ने उससे कहा था कि जैसे अंग्रेजों के खिलाफ भगत सिंह ने धमाके किए थे, वैसे तुम्हें भी करना है। बता दें कि गुरुवार को मुदब्बिर को मुंब्रा इलाके से अरेस्ट किया गया था।
मुदब्बिर ने एनआईए को और क्या बताया...
- इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इंटरनेट के जरिए लोगों को आतंकी बनाने की तैयारी चल रही थी।
- भारत के लिए इनके आउटफिट का नाम ‘जुनूद–उल-खलीफा-ए-हिंद’ या ‘सोल्जर्स ऑफ द इंडियन खलीफा’ था।
- यूसुफ नाम के हैंडलर ने मुदब्बिर से कहा था, 'भारत को अभी अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देश चला रहे हैं। वे भारत में गरीबी को बढ़ावा दे रहे हैं और स्विस बैंक अकाउंट में रखे पैसे से कंट्रोल कर रहे हैं।'
- युसुफ कहता था, 'तुम्हारा काम शहीद भगत सिंह जैसा होगा, जिन्होंने देश के लिए बम धमाके किए और अंग्रेजों को भी मारा।'
- यूसुफ और लोगों को भी यही मिसाल देने को भी कहता था। साथ ही यंग लड़के और लड़कियों की भर्ती पर जोर देता था। वह कहता था बम बनाने के लिए जरूर सामान इकट्ठा करो। इसके बाद ब्रिटेन और अमेरिका के लोगों को निशाना बनाया जाएगा।
मुदब्बिर 2003 से यूसुफ के कॉन्टैक्ट में था
- युसूफ और मुदब्बिर 2003 से संपर्क में थे। दोनों सोशल मीडिया के जरिए बातचीत करते रहते थे।
- ऐसा कहा जा रहा है कि आठ महीने पहले आईएसआईएस के नए मॉडयूल को खड़ा करने के लिए लखनऊ में एक मीटिंग हुई थी।
- इसमें हरेक शख्स को एक टॉस्क दिया गया था। दो लोगों को हवाला के जरिए शेख ने 50,000 रुपए भी दिए थे।
कोर्ट ने एनआईए की कस्टडी में भेजा
- अरेस्ट किए गए आतंकी 26 जनवरी को देश में बड़े हमले की प्लानिंग कर रहे थे।
- सोमवार इन 19 लोगों में से 12 संदिग्धों को स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया।
- कोर्ट ने सभी 5 फरवरी तक एनआईए की कस्टडी में भेज दिया।
कौन है मुदब्बिर?
- एनआईए के मुताबिक वह हैदराबाद और अहमदाबाद के यंगस्टर्स से अपने आइडियाज शेयर करता था।
- 33 साल के मुदब्बिर शेख के पास सॉफ्टवेयर में डिप्लोमा है।
- 4 साल पहले उसकी जॉब छूट गई थी। बेरोजगार रहने के दौरान वह आईएस के कॉन्टैक्ट में आया।
- 6 साल पहले उसकी उजमा नाम की लड़की से शादी हुई। मुदब्बिर की दो बेटियां हैं जिसमें से एक का जन्म कुछ ही दिन पहले हुआ है।
- 6 साल पहले उसकी उजमा नाम की लड़की से शादी हुई। मुदब्बिर की दो बेटियां हैं जिसमें से एक का जन्म कुछ ही दिन पहले हुआ है।
No comments:
Post a Comment