Sunday, January 24, 2016

पठानकोट अटैक: PAK ने कहा- भारत को मसूद अजहर से पूछताछ नहीं करने देंगे

पठानकोट अटैक: PAK ने कहा- भारत को मसूद अजहर से पूछताछ नहीं करने देंगे


नवाज शरीफ (फाइल फोटो)।

- इस अफसर ने कहा, “दरअसल, भारत हमारे ऊपर मौलाना मसूद अजहर और हाफिज सईद को सौंपने का दबाव बना रहा है। हम कई बार इससे इनकार कर चुके हैं। अब वो अजहर से पूछताछ करना चाहते हैं लेकिन हम इसकी भी इजाजत नहीं दे सकते।”
- इस अफसर ने ये भी कहा कि जब हम भारत को इन लोगों के खिलाफ एक्शन लेने का भरोसा दे चुके हैं तो वहां से इस तरह की मांग क्यों की जा रही है?
- पाक ने अजहर या जैश के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं किया है। 
- जैश के जिन तीन लोगों को पकड़ा गया है, उन पर सिर्फ जिहादी लिटरेचर रखने का आरोप है। 
- अफसरों का कहना है कि मसूद को हिरासत में लेने की खबरें कुछ पाकिस्तानी एजेंसियों की झूठी पब्लिसिटी थी, ताकि भारत का ध्यान भटकाया जा सके।
- पंजाब के कानून मंत्री राणा सनउल्लाह ने भी कहा कि पठानकोट हमले की जांच के लिए बनी ज्वाइंट इन्वेस्टिगेशन टीम का काम पूरा होने तक कोई भी इन्फॉर्मेशन पब्लिक नहीं होगी।
- पाक के लोकल मीडिया ने पिछले हफ्ते कहा था कि जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर अरेस्ट हो चुका है। 
- खुफिया एजेंसियों ने लाहौर यूनिवर्सिटी ऑफ मैनेजमेंट साइंस के स्टूडेंट उस्मान सरवर, साद मुगल और कासिफ को बीते बुधवार अरेस्ट किया था।
- भारत ने जो पांच मोबाइल नंबर पाकिस्तान को दिए थे, वे नंबर इन लोगों के बताए गए थे।
- पाकिस्तानी अफसरों ने 11 जनवरी को इस्लामाबाद के सेक्टर- G 10/4 में छापा मारा था। यह घर अजहर के ब्रदर-इन-लॉ अशफाक अहमद का है।
- पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, अजहर इसी घर में छिपा हुआ था। उसे पता था कि एजेंसियां उसे पेशावर, बहावलपुर और लाहौर में खोज रही हैं। इसलिए वह इस्लामाबाद में जा छिपा। लेकिन अब कहा जा रहा है कि अजहर की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
- 2 जनवरी की सुबह 6 पाकिस्तानी आतंकियों ने पठानकोट एयरबेस पर हमला किया। इसमें 7 जवान शहीद हो गए।- 36 घंटे एनकाउंटर और तीन दिन कॉम्बिंग ऑपरेशन चला।- हमले का मास्टरमाइंड जैश-ए-मोहम्मद का चीफ मौलाना मसूद अजहर है।- अजहर को 1999 में कंधार प्लेन हाईजैक केस में पैसेंजरों की रिहाई के बदले छोड़ा गया था।- भारत ने आतंकियों की उनके हैंडलर्स से बातचीत की कॉल डिटेल्स और उनसे मिले पाकिस्तान में बने सामानों के सबूत पड़ोसी देश को सौंपे हैं।- पाक मीडिया का दावा है कि मसूद अजहर को हिरासत में लिया जा चुका है। लेकिन पाकिस्तान इससे इनकार कर रहा है।- इस बीच, भारत-पाक फॉरेन सेक्रेटरी लेवल की 15 जनवरी को होने वाली बातचीत टल चुकी है।









No comments:

Post a Comment