पेशावर. पाकिस्तान के चरसद्दा की बाचा खान यूनिवर्सिटी में आतंकी हमले के बाद कैम्पस में अब भी दहशत का माहौल है। बॉयज हॉस्टल के कमरों से लेकर सीढ़ियों तक खून फैला है। मौके पर मौजूद रहे स्टूडेंट्स का कहना है कि यूनिवर्सिटी में एक दिन पहले ही एग्जाम्स खत्म हुए थे। इसलिए हमले के वक्त उनके कई लड़के सो रहे थे। तभी आतंकी उनके कमरों तक आ गए।

No comments:
Post a Comment