Sunday, January 17, 2016

तीन आईएफएस सहित नौ अफसरों के ठिकानों पर छापे


 आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो एवं एसीबी की टीम ने अनुपातहीन संपत्ति अर्जन की शिकायत पर नौ सरकारी अधिकारियों के  घर छापेमारी की।  यह कार्रवाई रायपुर, मुंगेली, बिलासपुर, धरसींवा, बलौदाबाजार, धमतरी में हुई। एंटी करप्शन ब्यूरो एसीबी ने राजधानी सहित कई शहरों में पदस्थ 9 अधिकारियों के 18 ठिकानों पर छापे मारे।
 तीन भारतीय प्रशासनिक वन सेवा के अधिकारी शिवशंकर बडग़इया डीएफओ बलौदाबाजार, एएच कपासी आईएफएस रायपुर, केके बिसेन आईएफएस डीएफओ, वन्य प्राणी रेंजर केआर वर्मा धमतरी, लोकनिर्माण विभाग में एसई बिलासपुर में पदस्थ टीआर कुंजाम, मुंगेली के सीएमओ डॉ. एसके बघेल, इंदिरागांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में पदस्थ गोरेलाल ठाकुर, खादी ग्राम उद्योग विभाग रायपुर में एमएम जोशी तथा शिक्षा विभाग में कार्यरत ई रामशरण नायक के ठिकानों पर छापे मारे गए। लगभग डेढ़ दर्जन टीमों ने सुबह 5 बजे से कार्रवाई प्रारंभ की है। इन अधिकारियों के पास से 25 करोड़ से अधिक की सम्पत्ति मिली है। यूओडब्ल्यू एवं एसीबी के प्रमुख मुकेश गुप्ता ने यह जानकारी दी। यह पूछे जाने पर कि इनसे सम्पत्ति कितनी मिली तो उन्होंने बताया कि अभी खुलासा नहीं किया जा सकता क्योंकि तफ्तीश जारी है। जांच के उपरांत ही विस्तृत ब्यौरा दिया जा सकता है। एक सवाल पर मुकेश गुप्ता ने ये स्वीकार किया कि निश्चित रूप से पिछली कार्रवाई के बाद काली कमाई करने वाले अधिकारी अपने घरों पर अब पैसा न रख रहे हैं। वे अपनी काली कमाई कही और रख रहे हैं। लिहाजा इनकी संपत्तियों के उजागर होने में थोड़ा समय लगेगा। श्री गुप्ता कहा कि इन अधिकारियों के खिलाफ   आई शिकायतों पर छापे के पूर्व अपेक्षित सामग्रियां और जानकारी पुख्ता कर ली गई है। गौरतलब है कि गत वर्ष सितम्बर व अकटूबर में एक साथ 8 लोगों के यहां छापे के बाद एक आईएएस अधिकारी रणवीर शर्मा के खिलाफ  कार्रवाई के उपरांत ये कार्रवाई रूकी हुई थी।
छापे के वक्त घर पर     नहीं मिले अधिकारी
आय से अधिक संपत्ति के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम आज सवेरे जब बलौदाबाजार में पदस्थ शिवशंकर बडगइया के स्थानीय सोमगंगा निवास एवं लोक निर्माण विभाग बिलासपुर में पदस्थ अधिक्षण अभियंता टीआर कुंजाम के घर में छापामार कार्रवाई की तब दोनों अधिकारी घर पर नहीं मिले।

For more update please follow us on facebook,instagram and twitter also  https://www.facebook.com/News-945280092223004/?fref=ts

No comments:

Post a Comment