बिहार में नहींहै 'जंगलराज' : शत्रुघ्न
बिहार में रंगदारी के लिए इंजीनियरों की हत्या के कुछ मामले सामने आने पर राज्य में कथित 'जंगलराजÓ की वापसी के भाजपा के आरोप को सिरे से खारिज करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने आज कहा कि छोटी सी अवधि में किसी सरकार के प्रदर्शन को नहीं आंका जा सकता। भाजपा और उसके गठबंधन सहयोगियों की ओर से बिहार में कथित 'जंगलराजÓ फिर से आ जाने की बाते लगातार कही जा रही है। बिहार में करीब दो महीने पुरानी जदयू, राजद और कांग्रेस की महागठबंधन सरकार के बारे में सिन्हा ने कहा कि बिहार की नई सरकार का तो हनीमून पीरियड भी अभी खत्म नहीं हुआ है। प्रदेश भाजपा के कुछ नेताओं की ओर से की गई 'साजिशÓ के विरोध में बिहार विधानसभा चुनावों के प्रचार अभियान से खुद को दूर रखने वाले सिन्हा ने सवाल दागा, 'दिल्ली और महाराष्ट्र में क्या हो रहा है? गौरतलब है कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार के जिम्मे है, जबकि महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन की सरकार है। सिन्हा ने कहा कि नकारात्मक राजनीति कभी सफल नहीं होती। मैं नकारात्मक राजनीति का हिमायती नहीं हूं। इससे पहले, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी और अन्य ने दरभंगा में दो इंजीनियरों की हत्या और वैशाली सहित कुछ अन्य जिलों में हुई आपराधिक घटनाओं के बाद 'जंगलराज-2Ó का नारा दिया था। केंद्रीय मंत्री और लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान ने भी बिहार में बिगडती कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोला था।

No comments:
Post a Comment