आमिर ने फिल्म प्रमोशन के लिए आईएसआई से साठगांठ की : स्वामी
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुब्रामण्यन स्वामी ने आज बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान पर आरोप लगया कि उन्होंने अपनी फिल्म पीके के प्रमोशन के लिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से साठगांठ की थी।श्री स्वामी ने कहा आमिर खान ने जो बयान दिया मेरे लिए वह महत्व नहीं रखता है। मैं तो बस इस तथ्य को जानता हूं कि उन्होेंने पीके के प्रमोशन के लिए आईएसआई का सहयोग लिया था। मैंने यह मुद्दा उस समय भी उठाया था लेकिन अभिनेता ने इस मामले में कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया था।
आमिर खान की ओर से असहिष्णुता को लेकर उठाये गये सवाल पर श्री स्वामी ने कहा यदि उनकी पत्नी भारत में असुरक्षित महसूस करती हैं, तो उन्हें देश छोड़ देना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि आमिर खान ने पिछले साल नवंबर में एक कार्यक्रम में कहा था कि देश में बढ़ती सांप्रदायिक हिंसा को लेकर उनकी पत्नी किरन राव ने उनसे भारत छोड़कर किसी दूसरे देश में बसने की बात कही थी। आमिर ने ऐसा तब कहा था जब उनसे पूछा गया था कि क्या देश में असहिष्णुता बढ़ रही है?

No comments:
Post a Comment