Wednesday, January 27, 2016

ओडिशा से फरार हुए पांच संदिग्ध आतंकी आंध्र प्रदेश में हिरासत में लिए गए

ओडिशा से फरार हुए पांच संदिग्ध आतंकी आंध्र प्रदेश में हिरासत में लिए गए
फाइल फोटो- उस कार का सीसीटीवी फुटेज, जिसमें ये संदिग्ध आतंकी सवार थे।
भुवनेश्वर..विशाखापत्तनम: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भुवनेश्वर के एक होटल में पहचान पत्र पेश करने के लिए कहने के बाद वहां से फरार हुए पांच संदिग्ध आतंकियों को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तम में हिरासत में ले लिया गया।ओडिशा पुलिस द्वारा सतर्क करने के बाद आंध्र प्रदेश पुलिस ने दिल्ली के नंबर प्लेट वाले एक वाहन को घेरा और उसमें सवार पांच लोगों को पकड़ लिया, जिनमें दो महिलाएं शामिल थीं।महानिरीक्षक (अपराध शाखा) अरूण बोथरा ने भुवनेश्वर में कहा, 'विशाखापत्तनम पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए लोग 25 जनवरी की रात को ओडिशा से फरार हुए संदिग्ध आतंकी हैं।' उन्होंने कहा कि होटल और ओडिशा-आंध्र प्रदेश की सीमा पर गिरीसोला जांच चौकी के सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि दोनों जगहों पर देखे गए लोग एक ही हैं।इससे पहले जांच में शामिल एक पुलिस अधिकारी ने कहा था, 'सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि चार संदिग्ध आतंकियों द्वारा इस्तेमाल की गई कार आंध्र प्रदेश की सीमा से लगे गिरीसोला की जांच चौकी पार कर चुकी है। यहां देखे जाने के करीब सात घंटे बाद दिल्ली के उस नंबर प्लेट वाले वाहन ने 25 जनवरी की रात को जांच चौकी पार की थी।' इसी बीच उन्होंने कहा कि सभी पांचों संदिग्धों के पास इराक के नहीं बल्कि ईरान के पासपोर्ट हैं।भुवनेश्वर स्थित होटल के प्रबंधक ने पुलिस से कहा था कि उनमें से एक ने खुद को इराकी नागरिक बताया था। घटना की जांच कर रहे विशेष कार्य बल के प्रमुख बोथरा ने कहा कि हो सकता है कि प्रबंधक ने गलत सुन लिया हो, क्योंकि इराक और ईरान लगभग एक जैसे सुनाई देते हैं।

सरेआम पार्क में बैठकर प्रेमी जोड़े ने किया कांड, हक्के-बक्के रह गए लोग


जानकारी के अनुसार मृतक महिला की पहचान वंदना निवासी नंगल करार खां अौर व्यक्ति की पहचान नटवर लाल निवासी जालंधर कैंट के रुप में हुई है। पुलिस अनुुसार वंदना अौर नटवर लाल दोनों शादीशुदा थे। वंदना की अपने पति अौर नटवर लाल की अपनी पत्नी के साथ नहीं बनती थी, जिसके चलते वंदना अौर नटवर लाल में प्रेम प्रसंग चल रहा था। 

मंगलवार शाम वह अर्बन एस्टेट फेज-1 के पार्क में अाए, जहां दोनों ने एक साथ किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उधर, पुलिस  ने घटनास्थल  से एक  सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें दोनों ने  लिखा है कि  वह अपनी मौत के जिम्मेदार खुद हैं। 




राष्ट्रपति पद के दावेदारों की बहस में भाग लेने से डोनाल्ड ट्रंप का इनकार

राष्ट्रपति पद के दावेदारों की बहस में भाग लेने से डोनाल्ड ट्रंप का इनकार
डोनाल्ड ट्रंप की फाइल फोटो
वाशिंगटन: रिपब्लिकन पार्टी में राष्ट्रपति पद के दावेदारों में सबसे आगे चल रहे डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को होने वाली राष्ट्रपति पद के दावेदारों की बहस में हिस्सा न लेने की अचानक घोषणा कर पार्टी के कर्णधारों में हड़कंप मचा दी है।यह बहस फॉक्स न्यूज चैनल पर होने वाली है, जिससे ट्रंप का छत्तीस का आंकड़ा है। बहस इओवा में राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन दावेदारों के बीच नामांकन के प्रथम मतदान के चार दिन पहले हो रही है। अरबपति कारोबारी ट्रंप ने कहा कि वह फॉक्स न्यूज पर बहस के बजाए कोष एकत्र करने के लिए एक वैकल्पिक कार्यक्रम करेंगे और इस धन का इस्तेमाल घायल सैनिकों की मदद में किया जाएगा।ट्रंप के चुनाव प्रचार प्रबंधक कोरी लेवांदोव्सकी ने कहा, 'और, फॉक्स के दर्शकों की संख्या संभवत: 2 करोड़ 40 लाख से घटकर 20 लाख रह जाएगी।' उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि ट्रंप की वजह से रिपब्लिकन प्रेसिडेंशियल डिबेट की टीआरपी काफी बढ़ गई है।ट्रंप ने खुद मार्शलटाउन में संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'टीवी चैनलों को इन बहसों की वजह से क्यों कमाने दिया जाए? मैं फॉक्स को क्यों धनवान बनाऊं?' ट्रंप को फॉक्स न्यूज की एंकर मेगिन केली को बहस का मॉडरेटर बनाए जाने से भी आपत्ति है। उनका कहना है कि बीते अगस्त में बहस में केली ने उनसे सवाल पूछने में ठीक व्यवहार नहीं किया था और उसके बाद से भी वह उनके प्रति नकारात्मक बनी हुई हैं।ट्रंप शायद राष्ट्रपति पद के ऐसे पहले मुख्य दावेदार हैं, जो बहस को छोड़ रहे हैं। उन्होंने फॉक्स न्यूज की तरफ से बहस के लिए जारी बयान को बचकाना और अनुपयुक्त बताया। फॉक्स ने अपने व्यंग्यात्मक बयान में कहा, 'हमें गुप्त रूप से पता चला है कि अगर ट्रंप राष्ट्रपति चुन लिए गए तो आयतुल्ला और पुतिन, दोनों ही उनके साथ ठीक व्यवहार नहीं करना चाहते। एक सूत्र ने हमें बताया है कि ट्रंप की अपनी गुप्त योजना है जिसमें वह कैबिनेट को अपने ट्विटर फालोअर्स से बदल देंगे।'इस बयान को पढ़ने के बाद ट्रंप ने जवाबी ट्वीट किया, 'यह बहस की रेटिंग बढ़ाने के लिए फॉक्स न्यूज द्वारा की गई एक दयनीय कोशिश है। मेरे बगैर उन्हें कोई रेटिंग नहीं मिलने वाली।'

तो यह है इटली वासियों के 100 साल से ज्यादा जीने का राज...


रोम: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार इटली 65 से अधिक उम्र वाली सर्वाधिक आबादी वाला यूरोपीय देश है और इस मामले में वह दुनिया में दूसरे स्थान पर है। डब्ल्यूएचओ की स्वास्थ्य और उम्र संबंधी नवीनतम रिपोर्ट में यह आंकड़े दिए गए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इटली वासियों के इतना अधिक जीने का असली राज क्या है?

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इटली में 100 साल से अधिक आयु वाली आबादी का विशेष आंकड़ा भी रखा गया है, जिसके अनुसार इटली में इस समय 110 वर्ष के लोगों की संख्या 24 है और 116 वर्षीय एम्मा मोरानो इटली की सबसे उम्रदराज नागरिक हैं। उनका जन्म 29 नवंबर 1899 को उत्तरी इटली के पिडमोंट क्षेत्र में हुआ और वे अभी भी वहीं रहतीं हैं।

मोरानो यूरोप की सबसे उम्रदराज महिला भी हैं, जो 19वीं शताब्दी में पैदा हुई इस समय दुनिया की अकेली जीवित व्यक्ति हैं। यह जानकारी ग्रेरो मशत जोन्स का है जो उसी साल 6 जुलाई को पैदा हुईं थी।


मोरानो का स्वास्थ्य भी काफी बढ़िया है। उन्होंने अभी हाल ही में एक साक्षात्कार में बताया कि उनके हर रोज के खाने में अंडे जरूर शामिल होते हैं और उन्हें गाने गाना बेहद पसंद है। हर रोज वह एक ही समय पर सोने जाती हैं। खराब बर्ताव के कारण अपने पति को छोड़ने के बाद से ही मोरानो के सोने-जागने का यही तय समय चल रहा है। अब वह एक स्वतंत्र जीवन जी रहीं हैं।

डब्ल्यूएचओ की सहायक महानिदेशक (परिवार, महिला व शिशु स्वास्थ्य) फ्लाविया बस्टेरो का कहना है कि ज्यादा उम्र के जीने के कई कारण होते हैं। उनके मुताबिक पहला कारण है उन देशों में जहां नवजात शिशुओं के बचने की दर सबसे अधिक हैं, जहां बच्चों का उचित टीकाकरण किया जाता हो। साथ ही जहां का वातावरण स्वच्छ हो और सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाएं अच्छी हालत में हों, वहां लोगों की लंबी आयु होने की संभावना सबसे अधिक होती है।

उनका कहना है कि लोगों की लंबी आयु का मतलब है कि वहां स्वास्थ्य सुविधाएं अच्छी हालत में हैं। इसके अलावा खान-पान का भी आयु पर काफी असर होता है। विषुवतरेखीय भोजन का भी इटली के लोगों की ज्यादा आयु से विशेष संबंध है। वहां फल, सब्जियां, मछली, अनाज और सब्जियों में पाए जाने वाले प्रोटीन का सेवन काफी किया जाता है। ये सारे तत्व उम्र बढ़ाने वाले हैं।

न्टोलॉजी शोध समूह ने दी है जो दुनिया भर में उम्रदराज लोगों का आंकड़ा इकट्ठा करती है। इस समूह के आंकड़े के मुताबिक मोरोन दुनिया की दूसरी सबसे उम्रदराज व्यक्ति हैं। सबसे पहला नंबर अमेरिका की सुसानाह

धार्मिक स्थल को तोड़ने पहुंची पुलिस, उग्र लोगों ने डीएसपी की गाड़ी में लगा दी आग

धार्मिक स्थल को तोड़ने पहुंची पुलिस, उग्र लोगों ने डीएसपी की गाड़ी में लगा दी आग
उग्र लोगों द्वारा गाड़ी में लगाई गई आग
हाजीपुर: बिहार के हाजीपुर में अवैध तरीके से बने एक धार्मिक स्थल को तोड़ने पहुंचे प्रशासन को बीती रात स्थानीय लोगों के ज़बरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। धार्मिक स्थल को गिराए जाने के फ़ैसले से नाराज लोगों ने बागमल्ली इलाक़े में डीएसपी की गाड़ी समेत कई गाड़ियों में आग लगा दी।पुलिस पर जमकर पत्थरबाज़ी की। एक दारोगा की पिस्टल भी छीन ली। बेक़ाबू भीड़ को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, लेकिन भीड़ इतनी उग्र हो गई कि पुलिस को मौक़े से वापस लौटना पड़ा।इस घटना के दौरान कई पुलिसकर्मी घायल भी हुए। घटना के बाद से इलाक़े में तनाव का माहौल है। भारी तादाद में पुलिस की तैनाती की गई है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन धार्मिक स्थल को तोड़ने पहुंचा था।

मणिपुर : संजीत मुठभेड़ मामले में पुलिस की परेशानी का सबब बना हेड कॉन्सटेबल का कबूलनामा



 

मणिपुर : संजीत मुठभेड़ मामले में पुलिस की परेशानी का सबब बना हेड कॉन्सटेबल का कबूलनामा
जुलाई 2009 में संजीत मेइती की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई थी
इंफाल: मणिपुर में छह साल पुराने एक फ़र्ज़ी मुठभेढ़ से जुड़ा ख़ुलासा पुलिस के लिए शर्मिंदगी का सबब बनता दिख रहा है। मणिपुर पुलिस के एक पूर्व हेडकॉन्स्टेब ने हीरोजीत सिंह ने अब कबूल किया है कि उसने एक निहत्थे संदिग्ध को फर्जी मुठभेड़ में मार गिराया था।साल 2009 में राजधानी इंफ़ाल की एक भीड़ भरी सड़क पर हुए मुठभेड़ में शामिल इस पूर्व हेड कॉन्स्टेबल ने कबूल किया है कि उसने ही पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के संदिग्ध संजीत मेइती को गोली मारी थी, जिससे उसकी मौत हो गई। संजीत उस समय कथित तौर एक अस्पताल में काम किया करता था और हीरोजीत के मुताबिक, मुठभेड़ के वक्त संजीत के पास कोई हथियार नहीं था।इंडियन एक्सप्रेस अखबार में हिरोजीत के हवाले से छपी खबर के मुताबिक, बहादुरी पुरस्कार जीत चुके इस पुलिसकर्मी का कहना है कि उसे इस घटना को लेकर कोई पछतावा या हमदर्दी नहीं है। उसने वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश का बस उनका पालन किया। हीरोजीत का कहना है कि उसे तब इंफाल के एडिशनल एसपी ने गोली मारने का आदेश दिया था।
 

इंफाल में 23 जुलाई, 2009 को हुए इस मुठभेड़ को लेकर उस वक्त काफी गुस्सा उभर आया, जब एक तस्वीर में संजीत को एक दवाई दुकान के अंदर ले जाते हुए और फिर थोड़ी देर बाद उसका शव बाहर निकालते हुए दिखाया गया था। घटनास्थल पर मौजूद एक महिला की भी गोली लगने से मौत हो गई थी।पुलिस ने दावा किया था पुलिस द्वारा जामातलाशी के दौरान संजीत ने बंदूक निकाल कर गोलियां चलानी शुरू कर दी थी और फिर वहां से भाग गया। उनकी रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस दस्ता उसका पीछा करते हुए मैमू फार्मेसी के अंदर गया और जब उसने वहां भी उनपर गोलियां बरसानी शुरू कर दी, तो पुलिस को जवाबी कार्रवाई करना पड़ा। पुलिस ने दावा किया था कि संजीत के हाथ में 9 एमएम पिस्तौल मिली थी। हालांकि हीरोजीत ने अब कहा है कि उसके हाथ में बस एक मोबाइल फोन था।एक्सप्रेस से बातचीत में उसने कहा, 'मैंने उसे छह या सात गोलियां मारी थी, सभी धड़ में। मुझे यकीन है कि संजीत को पक्के से पता था कि मैं उसे मारने ही वापस लौटा हूं। मुझे यकीन है कि वह जानता था मैं उसे कब गोली मारूंगा, लेकिन उसने कुछ नहीं कहा। उसके पास कोई हथियार नहीं था, बस हमें उसके पास एक मोबाइल फोन मिला था।'संजीत मुठभेड़ मामले की जांच सीबीआई कर रही है। हेड कॉन्स्टेबल हीरोजीत सिंह का यह ख़ुलासा कोर्ट और सीबीआई को दिए मणिपुर पुलिस के दावे के ठीक उलट है। इस नए खुलासे के बाद गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि वह इस मामले को देखेंगे।

ज़ीका वायरस का डर फैला, कुछ देशों ने जारी की बच्चा पैदा नहीं करने की सलाह - 10 खास बातें

मच्छरों से पैदा होने वाले वायरस ज़ीका (Zika) की वजह से ब्राज़ील में लगभग 4,000 बच्चों के दिमागों को नुकसान पहुंचा है। फिलहाल ऐसी कोई दवा या इलाज मौजूद नहीं है, जो ज़ीका से लड़ सके, जिसे डेंगू (dengue) और चिकनगुनिया (chikungunya) की श्रेणी में ही रखा जाता है।




  1. 1) ज़ीका वायरस का खतरा अमेरिकी महाद्वीपों के ट्रॉपिकल तथा सब-ट्रॉपिकल क्षेत्रों में फैलता रहा है, और अब तक 20 से भी ज़्यादा मुल्क इसकी चपेट में आ चुके हैं। बुधवार को दक्षिण अमेरिका से डेनमार्क लौटकर आए एक पर्यटक के ज़ीका वायरस के लिए किए गए परीक्षण में पॉज़िटिव निकलने पर यूरोप में भी ज़ीका संक्रमण का पहला मामला दर्ज हो गया है। सोमवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization - WHO) ने कहा था कि ज़ीका वायरस कनाडा और चिली को छोड़कर अमेरिकी महाद्वीपों के प्रत्येक देश में फैल जाएगा।

  1. 2)इस वायरस से प्रभावित होने वाले लगभग 80 प्रतिशत लोगों में किसी भी खास प्रकार के लक्षण पैदा नहीं होते, जिसकी वजह से गर्भवती महिलाओं के लिए यह जानना कठिन होता है कि वे संक्रमित हैं या नहीं।

  1. 3)विशेषज्ञों के अनुसार, ज़ीका संक्रमण के बारे में बहुत कुछ जानना अभी बाकी है। उदाहरण के लिए, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि गर्भवती महिलाओं में यह संक्रमण कितना आम है, या गर्भावस्था के दौरान वह कौन-सा वक्त है, जब महिला से यह संक्रमण गर्भ में पल रहे बच्चे तक पहुंच सकता है।

  1. 4)इस बीच, अल साल्वाडोर और कोलम्बिया ने महिलाओं से गर्भधारण को टालने या उससे बचने की सलाह जारी की है। इस कदम की महिला अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्थाओं तथा स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने आलोचना की है, जिनका कहना है कि इन देशों के कुछ हिस्सों में रहने वाले लोगों के लिए गर्भ-निरोध या गर्भपात के उपायों तक पहुंच बनाना भी कठिन है। अल साल्वाडोर में महिलाओं को सलाह जारी की गई है कि वे 2018 तक गर्भधारण न करें।

  1. 5)अमेरिकी विशेषज्ञों का कहना है कि जो नए अध्ययन शुरू किए गए हैं, उनमें यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि क्या गर्भवती महिलाओं में ज़ीका संक्रमण तथा उनके नवजात बच्चों में सिर छोटा रह जाने की जन्मजात बीमारी माइक्रोसीफली (Microcephaly) के बीच में कोई संबंध है या नहीं।

  1. 6)माइक्रोसीफली सिर छोटा रह जाने की ऐसी जन्मजात बीमारी है, जिसका कोई ज्ञात उपचार मौजूद नहीं है। माइक्रोसीफली के हल्के प्रभाव वाले मामलों में सिर छोटा रह जाने के अलावा आमतौर पर बच्चों में किसी भी तरह के कोई और लक्षण नहीं दिखते हैं, लेकिन डॉक्टरों को फिर भी नियमित रूप से उनके विकास पर नज़र रखनी पड़ती है।

  1. 7)माइक्रोसीफली के अधिक प्रभाव वाले मामलों में बच्चों में स्पीच, ऑक्यूपेशनल और फिज़िकल थैरेपी की भी ज़रूरत पड़ सकती है।

  1. 8)अमेरिका में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इन्फेक्शस डिज़ीज़ (National Institute of Allergy and Infectious Disease - NIAID) नई दवाओं पर भी परीक्षण कर रहा है, जो इस वायरस के खिलाफ प्रभावी हो सकती हैं।

  1. 9)यूनाइटेड एयरलाइन्स समेत पर्यटन कंपनियों ने गर्भवती महिलाओं को रिफंड देने अथवा ज़ीका से प्रभावित इलाकों की उनकी निर्धारित यात्राओं को बिना जुर्माना वसूले स्थगित करने की पेशकश देनी शुरू कर दी है।

  1. 10)मंगलवार को WHO प्रवक्ता क्रिश्चियन लिंडमैर (Christian Lindmeier) ने कहा था कि फिलहाल दुनियाभर में ज़ीका से प्रभावित लोगों की कुल संख्या के बारे में कोई वैश्विक अनुमान मौजूद नहीं है, क्योंकि ज़ीका के लक्षण इतने हल्के होते हैं कि इस वायरस पर 'दरअसल कभी नज़र ही रखी गई...'




Tuesday, January 26, 2016

हम चाहते तो भारत के सबूत छिपा लेते, लेकिन नहीं छिपाए: शरीफ


पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ ने कहा है कि पठानकोट एयरबेस पर हुए चरमपंथी हमले के संबंध में भारत ने कुछ नए सबूत दिए हैं और उनका देश इनका सत्यापन कर रहा है ताकि साज़िशकर्ताओं को न्याय के कटघरे में खड़ा किया जा सके।

दावोस में विश्व आर्थिक मंच में भाग लेने के बाद लौटते हुए लंदन में नवाज़ शरीफ़ ने समाचार एजेंसी पीटीआई को इंटरव्यू दिया। नवाज़ शरीफ़ ने कहा, “पठानकोट हमले पर मुझे भारत से नए सुराग मिले हैं और हम भारत द्वारा दिए सबूतों को देखेंगे और उनकी जाँच करेंगे।”शरीफ़ ने कहा, “हम इसे छिपा सकते थे या भूल सकते थे, लेकिन हमने कहा है कि हमें सबूत मिले हैं।” इसी महीने की शुरुआत में पठानकोट एयरबेस पर हुए चरमपंथी हमले में सात सुरक्षाकर्मी और छह चरमपंथियों की मौत हुई थी।

साल 2016 में मर्सिडीज 12 नई कारें, जीएलई-450 कूपे से की शुरुआत


मर्सिडीज ने भारतीय बाजार में साल 2015 में 15 कारें उतारकर एक दिलचस्प रिकॉर्ड बनाया था। घरेलू लग्जरी कार बाजार में बीते साल कंपनी को अच्छी प्रतिक्रिया मिली। यहां कंपनी 13,502 कारें बेचने में सफल रही। बिक्री के मामले में मर्सिडीज को 32 फीसदी की बढ़त हासिल हुई है।
इन उत्साहजनक नतीजों से लबरेज मर्सिडीज ने साल 2016 में 16 तो नहीं लेकिन 12 कारें उतारने की योजना बनाई है। इसकी शुरुआत कंपनी ने जीएलई-450 कूपे की लॉन्चिंग से कर दी है।मर्सिडीज बेंज इंडिया के मैनेजिंग डॉयरेक्टर और सीईओ रोलैंड फॉल्गर ने कहा कि 'कड़ी आर्थिक चुनौतियों के बावजूद हमने सफलता पाई है। इसके पीछे हमारी बड़ी प्रोडक्ट रेंज, नेटवर्क का विस्तार और ग्राहकों के लिए बनाई गईं खास तरह की वित्तीय सुविधाएं हैं।' साल 2016 की रणनीति के बारे में पूछे जाने पर फॉल्गर ने बताया कि 'कंपनी 12 नई कारें उतारेगी। इनमें से कुछ एकदम नई कारें होंगी, कुछ कारें मौजूदा कारों के अपडेट वर्जन होंगे। इसके साथ ही कंपनी 10 नए आउटलेट भी खोलेगी। इनमें से कुछ आउटलेट टियर-टू और टियर-थ्री शहरों में खोले जाएंगे।'

तीन साल की उम्र में इसके इतने दीवाने, तस्वीरों के लिए करोड़ों देने को तैयार

तस्वीरें: दो पक्षों में हुई जमकर फायरिंग और पथराव, फैला तनाव




गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर शहर का लाल बाग इलाका पथराव-फायरिंग से दहल उठा। मामूली बात को लेकर दो संप्रदायों में टकराव हो गया। दोनों ओर से जबरदस्त पथराव हुआ और भीड़ ने छतों पर चढ़कर हवाई फायरिंग भी की। मिश्रित आबादी वाले इलाके में दो वर्गों के बीच पथराव और फायरिंग से पूरे शहर में दहशत फैल गई। (ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद)



अलर्ट के बावजूद बदमाशों ने महिला को कार में खींचा

राजधानी में हाई अलर्ट के बावजूद बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। रणहौला इलाके में शनिवार रात कार सवार बदमाशों ने एक बुटीक मालकिन को कार में खींचने का प्रयास किया। हालांकि महिला खुद को बदमाशों के चंगुल से छुड़ाने में कामयाब रही।इस दौरान बदमाशों से हुई धक्का-मुक्की में महिला को चोटें लगी। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।जानकारी के मुताबिक, 28 वर्षीय महिला सपरिवार विकास नगर में रहती है। वह इलाके में बुटीक चलाती है। शनिवार रात वह बाजार से खरीदारी कर पैदल ही घर जा रही थी। कुछ दूर जाने के बाद उसके पास एक सफेद रंग की कार आकर रुकी।





अफगानिस्तान: 10 पुलिसवालों की गोली मार के हत्या

एक बहरुपिए ने पुलिस का भेष बदलकर अफगानिस्तान में 10 पुलिस वालों को मार दिया है। मामला अफगानिस्तान के दक्षिणी प्रांत उरूजगान का है।अफगान सरकार ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर ये दूसरा हमला है जो सेना के छुपकर किया गया है।अफगान सरकार के मुताबिक पहले ठग ने पुलिस वालों को ड्रग दिया और फिर उन्हें गोली मार दीI अफगानिस्तान सरकार के गवर्नर के प्रवक्ता दोस्त नायब ने बताया कि इस हमले की जिम्मेदारी तालिबान ने ली है।

Monday, January 25, 2016

कैमरून: भरे बाजार में चार सुसाइड ब्लास्ट में 29 मरे, 65 लोग जख्मी






दूआला (कैमरून). अफ्रीकी देश कैमरून के उत्तरी इलाके में सोमवार को चार सुसाइड ब्लास्ट हुए। इसमें अब तक 29 लोगों की मौत की खबर है। हमले में दर्जनों जख्मी भी हुए हैं। लोकल मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यहां के बोडो कस्बे में एक मार्केट को निशाना बनाया गया। बोको हरम पर हमले का शक है।
क्या कहा अफसरों ने?
- लोकल अफसर के मुताबिक, बोडो सेंट्रल मार्केट में दो सुसाइड बॉम्बर ने हमला किया।
- वहीं, शहर के मेन एंट्रेन्स और एग्जिट प्वॉइंट्स पर बाकी हमलावरों ने ब्लास्ट किए।
13 जनवरी को मस्जिद पर हुआ था हमला

- इससे पहले नॉर्दन कैमरून के कूयेप मस्जिद पर सुसाइड अटैक हुआ था।
- तब 12 लोगों की मौत हुई थी। एक जख्मी हुआ था।
- दिसंबर में बोडो इलाके में ही दो फिदायीन महिलाओं ने खुद को ब्लास्ट कर उड़ा लिया था।
बोको हरम ने पड़ोसी देशों में हमले किए तेज
- रिपोर्ट के मुताबिक, बोको हरम ने 2015 से नाइजीरिया से लगे देशों कैमरून, चाड और नाइजर में हमले तेज कर दिए हैं।
- हालांकि, अभी तक किसी भी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।
क्या है बोको हरम?
- यह एक नाइजीरिया बेस्ड टेरर ग्रुप है।
- ईस्टर्न नाइजीरिया इसका गढ़ माना जाता है।
- अबु बकर शेकू इसका सरगना है।
- इस ग्रुप को आतंकी संगठन आईएसआईएस का सपोर्ट हासिल है।
- वेस्टर्न एजुकेशन को 'पाप का कारण' मानने वाला यह ग्रुप नाइजीरिया में इस्लामिक स्टेट की बुनियाद रखना चाहता है।
- बोको हरम ईसाइयों व सरकारी ठिकानों पर हमला करने के लिए जाना जाता है।

बिहार: चलते ऑटो में लड़की का मर्डर, ब्वॉयफ्रेंड से मिलने इंदौर से पटना आई थी

पटना. यहां ऑटो से जा रही एक लड़की की सोमवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना शहर के जक्कनपुर थाने के पास की है। लड़की इंदौर की रहने वाली थी। पुलिस को उसके ब्वॉयफ्रेंड पर ही मर्डर करने का शक है।
रजनीश और सृष्टि के बीच हुई थी लड़ाई
- इंदौर की रहने वाली सृष्टि जैन 23 जनवरी को पटना आई थी। वो एक होटल में रुकी थी।
- आरोप है कि रजनीश, सृष्टि से एक लाख रुपए मांग रहा था, जबकि वह रजनीश को रिलेशन खत्म करने के लिए कह रही थी।
- इस बात को लेकर दोनों के बीच काफी देर तक होटल में कहासुनी हुई। इसके बाद वह 10.30 बजे ट्रेन पकड़ने के लिए ऑटो से निकली।
- रजनीश भी अपने दोस्त के साथ बाइक से उसके पीछे गया।
- आरोप है कि रजनीश ने सृष्टि को ऑटो में ही चार गोलियां मारीं। 
- एक गोली गले में, दो पेट में और एक पैर में लगी।
सृष्टि जहां रुकी थी, उसी होटल में ठहरा था ब्वॉयफ्रेंड?
- सृष्टि इंदौर के खैरा टांडा की रहने वाली है। उसके पिता का नाम सुशील जैन है।
- सृष्टि जक्कनपुर थाना के ठीक सामने स्थित होटल मनी इंटरनेशनल के रूम नंबर 105 में रुकी थी।
- इसी होटल के रूम नंबर 106 में रजनीश सिंह अपने दोस्त राहुल के साथ पहले से ठहरा हुआ था।
- 23 जनवरी को दोनों बाहर घूमने गए थे और देर रात लौटे।
- 24 जनवरी को वह होटल छोड़कर इंदौर के लिए निकली, लेकिन टिकट कन्फर्म नहीं होने के कारण वापस लौट आई। 
- इसके बाद वह होटल मनी इंटरनेशनल के ही रूम नंबर 103 में रुकी।
- सृष्टि के हाथ पर ‘आर’ नाम का टैटू भी है।
- बताया जाता है कि इंदौर में इंजीनियरिंग के दौरान दोनों का अफेयर हुआ था।
रजनीश ने सृष्टि को किया था शादी के लिए प्रपोज
- सृष्टि की बहन सगुन जैन ने बताया कि सृष्टि और रजनीश के बीच कुछ दिन पहले से संबंध हैं।
- रजनीश ने सृष्टि को शादी के लिए प्रपोज किया था। वह सृष्टि को अपने घरवालों से मिलाने के लिए पटना बुलाया था। 
- रजनीश के बुलावे पर सृष्टि पटना आई और उसके घरवालों से मिली।
दिल्ली के एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी सृष्टि
-सृष्टि जैन दिल्ली के एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी। कुछ दिन से वह जॉब छोड़कर इंदौर में रह रही थी।
- सृष्टि के परिजन घटना की सूचना मिलने के बाद पटना के लिए निकल गए हैं। उनके मंगलवार सुबह तक पहुंचने की उम्मीद है।
आरोपी का पता चला
पुलिस ने रजनीश की पहचान कर ली है। वह वैशाली जिले के राघोपुर के वीरपुर का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम रवाना हो गई है।

हैंडलर ने ISIS के संदिग्ध आतंकी मुदब्बिर से भगत सिंह की तरह बनने के लिए कहा था

मुंबई के मुंब्रा में मुदब्बिर शेख को अरेस्ट करने के लिए उसके घर पर एनआईए की टीम ने रेड डाली थी।

मुंबई. एनआईए की गिरफ्त में आए आईएसआईएस के संदिग्ध आतंकी मुदब्बिर मुश्ताक शेख ने पूछताछ में बताया है कि उसके हैंडलर ने उसे भगत सिंह जैसा बनने के लिए कहा था। सूत्रों के मुताबिक हैंडलर ने उससे कहा था कि जैसे अंग्रेजों के खिलाफ भगत सिंह ने धमाके किए थे, वैसे तुम्हें भी करना है। बता दें कि गुरुवार को मुदब्बिर को मुंब्रा इलाके से अरेस्ट किया गया था।
मुदब्बिर ने एनआईए को और क्या बताया...
- इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इंटरनेट के जरिए लोगों को आतंकी बनाने की तैयारी चल रही थी।
- भारत के लिए इनके आउटफिट का नाम ‘जुनूद–उल-खलीफा-ए-हिंद’ या ‘सोल्जर्स ऑफ द इंडियन खलीफा’ था।
- यूसुफ नाम के हैंडलर ने मुदब्बिर से कहा था, 'भारत को अभी अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देश चला रहे हैं। वे भारत में गरीबी को बढ़ावा दे रहे हैं और स्विस बैंक अकाउंट में रखे पैसे से कंट्रोल कर रहे हैं।'
- युसुफ कहता था, 'तुम्हारा काम शहीद भगत सिंह जैसा होगा, जिन्होंने देश के लिए बम धमाके किए और अंग्रेजों को भी मारा।'
- यूसुफ और लोगों को भी यही मिसाल देने को भी कहता था। साथ ही यंग लड़के और लड़कियों की भर्ती पर जोर देता था। वह कहता था बम बनाने के लिए जरूर सामान इकट्ठा करो। इसके बाद ब्रिटेन और अमेरिका के लोगों को निशाना बनाया जाएगा।
मुदब्बिर 2003 से यूसुफ के कॉन्टैक्ट में था
- युसूफ और मुदब्बिर 2003 से संपर्क में थे। दोनों सोशल मीडिया के जरिए बातचीत करते रहते थे।
- ऐसा कहा जा रहा है कि आठ महीने पहले आईएसआईएस के नए मॉडयूल को खड़ा करने के लिए लखनऊ में एक मीटिंग हुई थी।
- इसमें हरेक शख्स को एक टॉस्क दिया गया था। दो लोगों को हवाला के जरिए शेख ने 50,000 रुपए भी दिए थे।
कोर्ट ने एनआईए की कस्टडी में भेजा
- अरेस्ट किए गए आतंकी 26 जनवरी को देश में बड़े हमले की प्लानिंग कर रहे थे।
- सोमवार इन 19 लोगों में से 12 संदिग्धों को स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया।
- कोर्ट ने सभी 5 फरवरी तक एनआईए की कस्टडी में भेज दिया।
कौन है मुदब्बिर?
- एनआईए के मुताबिक वह हैदराबाद और अहमदाबाद के यंगस्टर्स से अपने आइडियाज शेयर करता था।
- 33 साल के मुदब्बिर शेख के पास सॉफ्टवेयर में डिप्लोमा है।
- 4 साल पहले उसकी जॉब छूट गई थी। बेरोजगार रहने के दौरान वह आईएस के कॉन्टैक्ट में आया।
- 6 साल पहले उसकी उजमा नाम की लड़की से शादी हुई। मुदब्बिर की दो बेटियां हैं जिसमें से एक का जन्म कुछ ही दिन पहले हुआ है।




Sunday, January 24, 2016

पठानकोट अटैक: PAK ने कहा- भारत को मसूद अजहर से पूछताछ नहीं करने देंगे

पठानकोट अटैक: PAK ने कहा- भारत को मसूद अजहर से पूछताछ नहीं करने देंगे


नवाज शरीफ (फाइल फोटो)।

- इस अफसर ने कहा, “दरअसल, भारत हमारे ऊपर मौलाना मसूद अजहर और हाफिज सईद को सौंपने का दबाव बना रहा है। हम कई बार इससे इनकार कर चुके हैं। अब वो अजहर से पूछताछ करना चाहते हैं लेकिन हम इसकी भी इजाजत नहीं दे सकते।”
- इस अफसर ने ये भी कहा कि जब हम भारत को इन लोगों के खिलाफ एक्शन लेने का भरोसा दे चुके हैं तो वहां से इस तरह की मांग क्यों की जा रही है?
- पाक ने अजहर या जैश के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं किया है। 
- जैश के जिन तीन लोगों को पकड़ा गया है, उन पर सिर्फ जिहादी लिटरेचर रखने का आरोप है। 
- अफसरों का कहना है कि मसूद को हिरासत में लेने की खबरें कुछ पाकिस्तानी एजेंसियों की झूठी पब्लिसिटी थी, ताकि भारत का ध्यान भटकाया जा सके।
- पंजाब के कानून मंत्री राणा सनउल्लाह ने भी कहा कि पठानकोट हमले की जांच के लिए बनी ज्वाइंट इन्वेस्टिगेशन टीम का काम पूरा होने तक कोई भी इन्फॉर्मेशन पब्लिक नहीं होगी।
- पाक के लोकल मीडिया ने पिछले हफ्ते कहा था कि जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर अरेस्ट हो चुका है। 
- खुफिया एजेंसियों ने लाहौर यूनिवर्सिटी ऑफ मैनेजमेंट साइंस के स्टूडेंट उस्मान सरवर, साद मुगल और कासिफ को बीते बुधवार अरेस्ट किया था।
- भारत ने जो पांच मोबाइल नंबर पाकिस्तान को दिए थे, वे नंबर इन लोगों के बताए गए थे।
- पाकिस्तानी अफसरों ने 11 जनवरी को इस्लामाबाद के सेक्टर- G 10/4 में छापा मारा था। यह घर अजहर के ब्रदर-इन-लॉ अशफाक अहमद का है।
- पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, अजहर इसी घर में छिपा हुआ था। उसे पता था कि एजेंसियां उसे पेशावर, बहावलपुर और लाहौर में खोज रही हैं। इसलिए वह इस्लामाबाद में जा छिपा। लेकिन अब कहा जा रहा है कि अजहर की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
- 2 जनवरी की सुबह 6 पाकिस्तानी आतंकियों ने पठानकोट एयरबेस पर हमला किया। इसमें 7 जवान शहीद हो गए।- 36 घंटे एनकाउंटर और तीन दिन कॉम्बिंग ऑपरेशन चला।- हमले का मास्टरमाइंड जैश-ए-मोहम्मद का चीफ मौलाना मसूद अजहर है।- अजहर को 1999 में कंधार प्लेन हाईजैक केस में पैसेंजरों की रिहाई के बदले छोड़ा गया था।- भारत ने आतंकियों की उनके हैंडलर्स से बातचीत की कॉल डिटेल्स और उनसे मिले पाकिस्तान में बने सामानों के सबूत पड़ोसी देश को सौंपे हैं।- पाक मीडिया का दावा है कि मसूद अजहर को हिरासत में लिया जा चुका है। लेकिन पाकिस्तान इससे इनकार कर रहा है।- इस बीच, भारत-पाक फॉरेन सेक्रेटरी लेवल की 15 जनवरी को होने वाली बातचीत टल चुकी है।









सचिन के लिए दो मैच सबसे यादगार, कहा- ‘जन गण मन’ गाते हुए गर्व से सीना चौड़ा हुआ





मुंबई. सचिन तेंडुलकर के जेहन में 2003 वर्ल्ड कप का पाकिस्तान के खिलाफ मैच और 2011 वर्ल्ड कप के फाइनल की यादें अाज भी ताजा हैं। उन्होंने एक वीडियो लॉन्च इवेंट में कहा- ऐसे मैचों में ‘जन गण मन’ के वक्त सिर ऊंचा हो जाता है। लेकिन जब आप बीच मैदान में इसे गाते हैं... तो सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है।’
सचिन के कानों में आज भी गूंजता है राष्ट्रगान...
- सचिन ने स्पोर्ट्स हीरो वीडियो को रविवार को मुंबई में लॉन्च किया। यह वीडियो यंगस्टर्स को स्पोर्ट्स से जुड़ने के लिए मोटिवेट करने के मकसद से बनाया गया है।
- इस मौके पर सचिन ने कहा- ''जब मुकाबला पाकिस्तान से हो तो मैदान और स्टेडियम का माहौल ही अलग होता है। 2003 वर्ल्डकप में (सेंचुरियन में) पाकिस्तान के खिलाफ मैच मुझे याद है। स्टेडियम में बैठे 60 हजार लोगों के साथ मैदान के बीच में खड़े होकर ‘जन गण मन’ गाना अलग ही अनुभव था।''
- सचिन ने कहा- ''2011 के वर्ल्डकप फाइनल में भी ऐसा ही हुआ। मैं इन्हें नहीं भूल सकता। पूरा स्टेडियम ‘जन गण मन’ गा रहा था। आज भी कानों में मैं वह आवाज महसूस कर रहा हूं। वह मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा प्राउड मोमेंट था। हमने कई पर्सनल टारगेट्स हासिल किए। टीम ने भी कई मील के पत्थर हासिल किए। लेकिन जब मामला राष्ट्रगान का आता है तो हर बात पीछे हो जाती है।''
सचिन, सानिया, भूटिया जैसे खिलाड़ी
‘स्पोर्ट्स हीरो वीडियो’ को अभिजीत पानसे ने डायरेक्ट किया है। इसे इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स मैनेजमेंट ने लॉन्च किया है। यह इंस्टिट्यूट पूर्व क्रिकेटर नीलेश कुलकर्णी का है। वीडियो में भारत रत्न सचिन समेत आठ खिलाड़ी ‘जन गण मन’ के साथ इस ऑर्डर में नजर आ रहे हैं...
1. सुनील गावस्कर
2. धनराज पिल्लै
3. गगन नारंग
4. बाईचुंग भूटिया
5. सुशील कुमार
6. महेश भूपति
7. सानिया मिर्जा
8. सचिन तेंडुलकर
'भारत से सानिया मिर्जा...'
‘मेडल या ट्रॉफी जीतने पर राष्ट्रगान सुनना हर बार नया अनुभव होता है। टेक्निकली भले ही हम व्यक्तिगत रूप से खेल रहे हो, लेकिन हमेशा तिरंगे के लिए खेलते हैं। हर बार यही कहा जाता है- ‘भारत से सानिया मिर्जा’। किसी भी व्यक्ति या खिलाड़ी के लिए सबसे ज्यादा प्राउड की बात होती है अपने देश को रिप्रेजेंट करना।’ - सानिया मिर्जा, टेनिस स्टार
'राष्ट्रगान को लेकर भावनाएं शब्दों में नहीं बता सकता'
‘हमारे ऊपर सबसे ज्यादा जिम्मेदारी होती है। ओलिम्पिक, कॉमनवेल्थ में हमारा राष्ट्रगान बार-बार बजे, यह हमारी जिम्मेदारी होती है। जब भी राष्ट्रगान बजता है तो मेरी भावनाएं क्या होती हैं, यह मैं बोलकर नहीं बता सकता। जब तिरंगा आपके हाथ में होता है, जब आप कोई मेडल जीतते हैं, तो वह फीलिंग ही अलग होती है।’ - सुशील कुमार, पहलवान
'1998 का एशियन गेम्स'
‘मुझे याद है कि 1998 एशियन गेम्स में स्वर्ण जीतने पर राष्ट्रगान बज रहा था... सब खिलाड़ी बहुत ही खुश थे। ऐसा लग रहा था कि हमने दुनिया की सबसे बड़ी खुशी हासिल कर ली है। अभिनव बिंद्रा ने जब ओलिंपिक का स्वर्ण जीता, तब वहां हर एक हिंदुस्तानी खुश था।’ - धनराज पिल्लै, पूर्व हॉकी खिलाड़ी

मुंबई-दिल्ली में 60 हजार से ज्यादा हैं करोड़पति, 5 साल में 350% तक बढ़े : रिपोर्ट






नई दिल्ली/मुंबई. एशिया-पेसिफिक में करोड़पतियों के बड़े ठिकाने वाले टॉप-20 शहरों में मुंबई और दिल्ली भी शामिल हैं। देश की इकोनॉमिक कैपिटल मुंबई में 41,200 और दिल्ली में 20,600 करोड़पति हैं। टोक्यो के न्यू वर्ल्ड वेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने ‘एशिया पैसिफिक 2016 वेल्थ रिपोर्ट’ में यह खुलासा किया है।
कौन-सा शहर है टॉप पर, किस पोजिशन पर है मुंबई और दिल्ली...
- लिस्ट में टोक्यो 2.64 लाख करोड़पतियों के साथ टॉप पर है।
- मुंबई 12th और दिल्ली 20th स्थान पर है।
- 2000 से 2015 के दौरान मुंबई में 357%, दिल्ली में 335% करोड़पति बढ़े।
- यहां करोड़पति से मतलब उन लोगों से है जिनके पास कम से कम एक मिलियन डॉलर या 6.7 करोड़ रु. की दौलत है।
- करोड़पतियों की संख्या में ग्रोथ के लिहाज से मुंबई-दिल्ली शीर्ष पांच शहरों में शुमार हैं।
- इस मामले में जकार्ता, हांगझू और तियानजिन शीर्ष तीन शहर हैं।
- ग्रोथ के हिसाब से अगले 10 साल में मुंबई-दिल्ली टॉप 3 में रहेंगे।
बड़े अमीर हांगकांग में
- एक करोड़ डॉलर या 67 करोड़ रु. से ज्यादा नेटवर्थ वालों की संख्या सबसे ज्यादा हांगकांग में है। यहां 9,650 लोगों के पास इतनी दौलत है।
- मुंबई इस मामले में 2,690 लोगों के साथ 8th और 1,340 लोगों के साथ दिल्ली 14th रैंक पर है।
- कोलकाता में 560, हैदराबाद में 510, बंगलुरु में 430, चेन्नई में 390, पुणे में 240 और अहमदाबाद में 230 बड़े अमीर हैं।
- पूरी दुनिया में हाई नेटवर्थ वाले सबसे ज्यादा लोग लंदन में रहते हैं। इसके बाद टोक्यो, सिंगापुर और न्यूयॉर्क का नंबर है।
5 करोड़ डॉलर से ज्यादा दौलत वाले कितने?
- 335 करोड़ रु. (5करोड़ डॉलर) या इससे ज्यादा की वैल्थ वाले दुनिया में 1,23,838 लोग हैं। इनमें 58,855 या करीब 51% अकेले अमेरिका में हैं।
- चीन में 9,555, इंग्लैंड में 5,377, जापान में 2,468 और फ्रांस में 3,743 सुपर रिच हैं। भारत में ऐसे अमीरों की तादाद 2,082 है।
देश में अब 2 लाख 36 हजार करोड़पति, इनकम के मामले में पाकिस्तानी सबसे गरीब
अमीर-गरीबों के बीच दुनिया में कितना फर्क बढ़ चुका है, ये दुनिया की 3 बड़ी एजेंसियों की रिपोर्ट से पता चल रहा है। ऑक्सफैम, वर्ल्ड वेल्थ की रिपोर्ट और क्रेडिट सुइस के एनालिसिस के बाद देश और दुनिया के बारे में कई चौंकाने वाले फैक्ट्स सामने आए।
- वर्ल्ड वेल्थ की मंगलवार की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में सुपर रिच लोगों की संख्या 2 लाख 36 हजार हो गई है।
- पिछले साल ये आंकड़ा 1 लाख 98 हजार था। यानी एक साल में हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स (एचएनआई) की आबादी 19.9 पर्सेंट बढ़ गई। (पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
62 लोगों के पास दुनिया की आधी आबादी से ज्यादा दौलत
दुनिया में अमीरों और गरीबों को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है। इसके मुताबिक, दुनिया भर के आधे रिसोर्सेस और दौलत पर सिर्फ 62 लोगों का कब्जा है। 'एन इकोनॉमी फॉर द 1%' नाम से इस रिपोर्ट को ऑक्सफेम इंटरनेशनल ने जारी किया है।

- दुनिया की बड़ी आबादी रिसोर्सेस की कमी से जूझ रही है। दूसरी तरफ, सिर्फ 62 लोगों के पास इसकी भरमार है।
- दुनिया के 1 पर्सेंट अमीर लोगों के पास 99 पर्सेंट लोगों से ज्यादा दौलत है। 
- 2010 से गरीब आबादी की दौलत में 41 पर्सेंट यानी 10 खरब डॉलर (करीब 67 हजार करोड़ रुपए) की गिरावट आई।
- जबकि अमीरों की दौलत में 17.60 खरब डॉलर (11 लाख करोड़ रुपए) की बढ़ोत्तरी हुई।
- यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है, जब मंगलवार से स्विट्जरलैंड के दावोस में 'वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम' की मीटिंग की शुरुआत हो चुकी है।
- इस फोरम में वर्ल्ड की 40 बड़ी इकोनॉमी के लीडर शामिल हो रहे हैं। (पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
62 अमीरों में 4 भारत के
नामकंपनीरैंकिंगनेटवर्थ
मुकेश अंबानीरिलायंस391.41 लाख करोड़ रुपए
दिलीप संघवीसन फार्मा441.34 लाख करोड़ रुपए
अजीम प्रेमजीविप्रो481.28 लाख करोड़ रुपए
पल्लोनजी मिस्त्रीटाटा551.10 लाख करोड़ रुपए